IPL 2026 : पंजाब किंग्स की शानदार जीत, हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

IPL 2026 : IPL 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया। यह मैच मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला गया।

220 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। यह IPL में 10वीं बार है जब पंजाब ने 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया है।

हैदराबाद ने बनाए 219 रन

Toss हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन बनाए। टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़े।

अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 74 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। वहीं ट्रैविस हेड ने 38 रन बनाए। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 39 और ईशान किशन ने 27 रन का योगदान दिया। पंजाब की ओर से शशांक सिंह ने 2 Wicket लिए, जबकि अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट को 1-1 सफलता मिली।

पंजाब की दमदार बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी Punjab Kings को प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े। प्रियांश आर्य ने 20 गेंदों में 57 रन बनाए, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 25 गेंदों में 51 रन की पारी खेली।

इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी संभाली और 33 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। उनकी पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। हैदराबाद की ओर से शिवांग कुमार ने 3 विकेट लिए, जबकि हर्ष दुबे को 1 विकेट मिला।

प्वॉइंट्स टेबल में पंजाब मजबूत

इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने सीजन की तीसरी जीत दर्ज की और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Sunrisers Hyderabad : Travis head, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा।

पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

Hot this week

गिरिडीह में रिश्वत लेते JE गिरफ्तार, ACB ने 5 हजार रुपए के साथ पकड़ा

ACB Jharkhand : झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार...

Topics

चाईबासा में युवक का संदिग्ध शव मिला, हत्या की आशंका, जांच जारी

Chaibasa news : झारखंड के चाईबासा जिले के कुमारडूंगी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img