बंगाल चुनाव से पहले तैयारियों की समीक्षा, सोमवार को राज्य पहुंचेंगे ज्ञानेश भारती

West Bengal Elections 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) के वरिष्ठ उप-चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती कल यानी सोमवार को राज्य पहुंचेंगे। उनके साथ अभिनव अग्रवाल और एसबी जोशी भी रहेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, अधिकारी दिल्ली से अंडाल (पश्चिम बर्धमान) पहुंच सकते हैं और वहां से सड़क मार्ग से जिले का दौरा करेंगे। सोमवार को वे पश्चिम बर्धमान में रहेंगे, जबकि मंगलवार को पूर्वी बर्धमान और हुगली जिलों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद बुधवार को कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय में अहम बैठक होगी। उसी रात उनके दिल्ली लौटने की संभावना है।

तीन जिलों पर खास नजर

मिली जानकारी के अनुसार Voter List के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान कुछ जिलों में लापरवाही की शिकायतें मिली थीं। खासतौर पर पूर्वी बर्धमान, पश्चिम बर्धमान और हुगली जिलों को लेकर सवाल उठे थे। इसी वजह से इन क्षेत्रों का विशेष निरीक्षण किया जाएगा।

चुनाव के पहले चरण से पहले इन जिलों में मतदान होना है, ऐसे में आयोग यह सुनिश्चित करना चाहता है कि सभी दिशा – निर्देशों का सख्ती से पालन हो और किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

पहले चरण में 3.60 करोड़ से ज्यादा मतदाता

चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 16 जिलों के 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। इसमें 1.84 करोड़ पुरुष, 1.75 करोड़ महिला और 465 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा।

जिलों में मतदाताओं की संख्या की बात करें तो मुर्शिदाबाद में सबसे अधिक 50.26 लाख मतदाता हैं। इसके बाद पूर्वी मेदिनीपुर में 41.60 लाख और पश्चिमी मेदिनीपुर में 37.70 लाख मतदाता दर्ज किए गए हैं। वहीं, कलिम्पोंग में सबसे कम 2.01 लाख मतदाता हैं।

दो चरणों में होगा मतदान

विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर Vote डाले जाएंगे। मतों की गिनती 4 मई को की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img