Chatra Naxal News: लंबे समय से फरार चल रहे नक्सली मनोहर गंझू के खिलाफ चतरा पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम उसके घर पहुंची और ढोल-नगाड़ों के साथ इश्तहार चिपकाया। इस कार्रवाई का उद्देश्य साफ तौर पर यह संदेश देना है कि अब उसके पास आत्मसमर्पण के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
चतरा के एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि यह कदम मनोहर गंझू को आखिरी मौका देने के लिए उठाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वह जल्द Surrender नहीं करता है, तो उसकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
पुलिस के अनुसार, मनोहर गंझू चतरा और लातेहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में लंबे समय से सक्रिय रहा है। उस पर Police जवानों की हत्या, लेवी वसूली और सरकारी कार्यों में बाधा डालने जैसे गंभीर आरोप हैं। इसके अलावा, सड़क निर्माण कार्यों में लगी गाड़ियों को आग लगाने की घटनाओं में भी उसका नाम सामने आया है।
पुलिस का कहना है कि मनोहर गंझू MCC संगठन का सक्रिय सदस्य है और लंबे समय से पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल रहा है। उसे पकड़ने के लिए कई बार अभियान चलाए गए, लेकिन वह हर बार बच निकलने में सफल रहा।
SP ने बताया कि जिले के अधिकांश बड़े नक्सली या तो मारे जा चुके हैं या गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब मनोहर गंझू ही मुख्य रूप से बचा हुआ है, जिस पर पुलिस की विशेष नजर है।
पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई चतरा को नक्सल मुक्त (Naxal Free) बनाने के अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे पुलिस बल का मनोबल बढ़ा है और क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा की भावना भी मजबूत हुई है।

