घर में हरियाली लाना हुआ आसान, कम देखभाल में पनपने वाले 5 इंडोर पौधे

Low Maintenance Plants : अगर आप अपने घर या Office में हरियाली लाना चाहते हैं, लेकिन पौधों की देखभाल को लेकर चिंतित हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ इंडोर पौधे ऐसे होते हैं, जो कम रोशनी और कम पानी में भी आसानी से पनप जाते हैं। ये पौधे खासकर नए लोगों के लिए बेहतर विकल्प हैं।

1. स्पाइडर प्लांट : Spider Plant अपनी जरूरत खुद बताने वाला पौधा है। पानी की कमी होने पर इसकी पत्तियां झुकने लगती हैं। इसे हल्की रोशनी पसंद होती है और हफ्ते में एक बार पानी देना काफी है।

2. स्नेक प्लांट : Snake Plant कम देखभाल वाला सबसे लोकप्रिय पौधा है। इसकी लंबी पत्तियां देखने में आकर्षक होती हैं और यह हवा को साफ करने में भी मदद करता है। यह कम रोशनी में भी आसानी से जीवित रहता है और इसे हर 2-3 हफ्ते में एक बार पानी देना पर्याप्त होता है।

3. पोथोस : पोथोस, जिसे Devil’s LVY भी कहा जाता है, बहुत आसानी से बढ़ने वाला पौधा है। यह कम और तेज दोनों तरह की Indirect रोशनी में पनपता है। हफ्ते में एक बार पानी देना और समय-समय पर कटाई करना इसे घना और सुंदर बनाए रखता है।

4. पीस लिली : फूलों के शौकीनों के लिए पीस लिली अच्छा विकल्प है। यह कम रोशनी में भी खिल सकता है। इसकी पत्तियां पानी की कमी होने पर झुक जाती हैं, जिससे देखभाल करना आसान हो जाता है। मिट्टी को हल्का नम रखना जरूरी है।

5. जीजी प्लांट : GG Plant व्यस्त लोगों के लिए एकदम सही है। इसकी चमकदार पत्तियां इसे खास बनाती हैं। यह मध्यम या कम रोशनी में भी अच्छी तरह बढ़ता है और इसे बार-बार पानी या देखभाल की जरूरत नहीं होती।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img