Jharkhand Excise Constable Exam : झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद के बीच चयन आयोग ने बड़ा बयान दिया है। आयोग के अध्यक्ष ने साफ कहा है कि प्रश्न पत्र लीक (Question Paper Leaked) होने का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है। साथ ही, इस मामले में शामिल 159 अभ्यर्थियों को भविष्य की सभी परीक्षाओं से Blacklist करने का फैसला लिया गया है।
छापेमारी में हुआ खुलासा
मिली जानकारी के अनुसार मामला तब सामने आया जब बीती शाम SSP राकेश रंजन को इनपुट मिली। इनफार्मेशन के अनुसार, तमाड़ थाना क्षेत्र के रडगांव में एक अधूरे भवन के पास बड़ी संख्या में वाहन खड़े थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां छापेमारी की।
छापेमारी (Raid) के दौरान पुलिस ने 6 महिलाओं समेत 159 अभ्यर्थियों और 5 कथित Mastermind को मौके से गिरफ्तार किया। आरोप है कि ये लोग अभ्यर्थियों को इकट्ठा कर पेपर लीक के नाम पर उत्तर याद करवा रहे थे। पुलिस ने वहां से चार सेट प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी भी बरामद की।
जांच में नहीं मिला ठोस मेल
बरामद दस्तावेजों को आयोग को जांच के लिए भेजा गया। जांच में पाया गया कि केवल 4 प्रश्न आंशिक रूप से मेल खाते हैं। Paper-2 (हिंदी) में कोई भी प्रश्न मैच नहीं हुआ।
वहीं, पेपर-2 (खोरठा) की जांच जमशेदपुर में कराई गई, जहां केवल 1 प्रश्न पूरी तरह और 1 आंशिक रूप से मिला। आयोग ने स्पष्ट किया कि जब्त किए गए प्रश्न पत्र असली परीक्षा पेपर नहीं थे।
ठगी की साजिश का मामला
आयोग के अनुसार, यह पूरा मामला Candidates को ठगने की साजिश है। माफिया गलत जानकारी देकर छात्रों को गुमराह कर रहे थे।

