नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐतिहासिक कदम, महिलाओं को मिलेगा एक-तिहाई आरक्षण : MLA पूर्णिमा साहू

Nari Shakti Vandan Act 2023 : जमशेदपुर में आज यानी रविवार को पूर्वी सिंहभूम की विधायक पूर्णिमा साहू ने परिसदन में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम(Shakti Vandan Act), 2023 को देश के लोकतांत्रिक इतिहास का एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला बताया।

उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को सिर्फ योजनाओं का लाभ लेने वाली नहीं, बल्कि नीति बनाने वाली भूमिका में लाने का काम करेगा।

महिलाओं को मिलेगा एक-तिहाई आरक्षण

विधायक ने जानकारी दी कि सितंबर 2023 में पारित इस संवैधानिक संशोधन के तहत लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और Delhi Assembly में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित की जाएंगी। इसके साथ ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षित वर्गों में भी महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण का प्रावधान रखा गया है।

राजनीतिक भागीदारी से समाज को होगा फायदा

Purnima Sahu ने कहा कि महिलाओं का राजनीतिक सशक्तिकरण केवल प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे देश के विकास की दिशा तय होती है। उन्होंने बताया कि जब महिलाएं नेतृत्व में होती हैं, तो समाज के सभी वर्गों को लाभ मिलता है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img