पलामू में बाइक-स्कॉर्पियो टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Palamu : झारखंड के पलामू जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मेदिनीनगर–औरंगाबाद मुख्य पथ पर पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव के पास बाइक और स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान आकाश पांडेय के रूप में हुई है, जो भाजपा नेता और सांसद प्रतिनिधि ईश्वरी पांडेय के पुत्र थे। आकाश रेहला स्थित आदित्य बिड़ला केमिकल इंडिया लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।

ड्यूटी जाते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि आकाश रोज की तरह सुबह बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

खेत में जा गिरी स्कॉर्पियो

हादसे के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरी। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल भेजा।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पड़वा थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

परिवार में मातम, हाल ही में हुई थी शादी

इस हादसे के बाद मृतक के परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, आकाश पांडेय की शादी 2025 के अंत में हुई थी। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे।

 

Hot this week

यात्रियों के लिए राहत, धनबाद होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Dhanbad : गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को...

सरायकेला में हाथी का हमला, मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर घायल

Saraikela-Kharsawan : जिले के चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड...

Topics

यात्रियों के लिए राहत, धनबाद होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Dhanbad : गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को...

सरायकेला में हाथी का हमला, मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर घायल

Saraikela-Kharsawan : जिले के चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड...

राजस्थान के कबाड़ गोदाम में आग, झारखंड के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Neemrana (Rajasthan) : कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना इलाके में...

गिरिडीह का तेलोडीह पंचायत बना मिसाल, CM से मिला सम्मान और 10 लाख का पुरस्कार

Giridih : जिले का तेलोडीह पंचायत स्वच्छता, पारदर्शिता और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img