राजस्थान के कबाड़ गोदाम में आग, झारखंड के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Neemrana (Rajasthan) : कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना इलाके में एक अवैध कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में झारखंड के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जिनमें दो मासूम भी शामिल हैं। वहीं एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है।

शवों की पहचान DNA से होगी

हादसे में मारे गए लोगों के शव बुरी तरह जल गए हैं, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि शवों की पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए की जाएगी। वहीं दो अन्य लोगों के लापता होने की भी सूचना है।

केमिकल में लगी आग, हुए धमाके

प्रारंभिक जांच के अनुसार, कबाड़ में मिली परफ्यूम की बोतलों से निकले ज्वलनशील केमिकल में आग लगने से हादसा हुआ। गोदाम में रखे केमिकल से भरे ड्रमों में भी कई धमाके हुए, जिससे आग तेजी से फैल गई और पूरा इलाका दहल गया।

बीड़ी जलाने से भड़की आग

पुलिस के मुताबिक, एक पिकअप वाहन का ड्राइवर कबाड़ भरने आया था। उसने बीड़ी जलाकर जलती तीली फेंक दी, जिससे केमिकल ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

चार घंटे में बुझी आग

दमकल टीम को आग बुझाने में करीब चार घंटे लगे। आग बुझने के बाद देर रात तक गोदाम में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

टीनशेड गिरने से फंसे लोग

हादसे के समय गोदाम में कई मजदूर मौजूद थे। आग फैलते ही लोग भागने लगे, लेकिन कुछ लोग पीछे के हिस्से में छिप गए। तेज गर्मी के कारण टीनशेड के पिलर पिघलकर उन पर गिर गए, जिससे वे बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए।

 

Hot this week

यात्रियों के लिए राहत, धनबाद होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Dhanbad : गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को...

सरायकेला में हाथी का हमला, मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर घायल

Saraikela-Kharsawan : जिले के चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड...

Topics

यात्रियों के लिए राहत, धनबाद होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Dhanbad : गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को...

सरायकेला में हाथी का हमला, मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर घायल

Saraikela-Kharsawan : जिले के चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड...

पलामू में बाइक-स्कॉर्पियो टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Palamu : झारखंड के पलामू जिले में शनिवार सुबह...

गिरिडीह का तेलोडीह पंचायत बना मिसाल, CM से मिला सम्मान और 10 लाख का पुरस्कार

Giridih : जिले का तेलोडीह पंचायत स्वच्छता, पारदर्शिता और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img