Tuesday, March 3, 2026
24.6 C
Ranchi

आदित्यपुर को मिला मेडिकल कॉलेज, कोल्हान के लिए ऐतिहासिक दिन

Adityapur Gets Medical College: खरसावां जिले के आदित्यपुर में शुक्रवार को एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई, जब हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (Netaji Subhash Medical College and Hospital) का उद्घाटन किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संस्थान क्षेत्र के युवाओं के लिए भविष्य बदलने वाला साबित होगा और स्वास्थ्य व शिक्षा दोनों क्षेत्रों में नई उम्मीद लेकर आया है।

कोल्हान को मिला उच्च स्तरीय मेडिकल संस्थान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र के लिए यह दिन ऐतिहासिक है। लंबे समय से जिस मेडिकल कॉलेज का सपना देखा जा रहा था, वह अब साकार हो गया है।

उन्होंने बताया कि यह कॉलेज न केवल मेडिकल शिक्षा देगा, बल्कि समाज की सेवा के लिए सक्षम और संवेदनशील डॉक्टर भी तैयार करेगा।

उनका कहना था कि इस संस्थान से निकलने वाले डॉक्टर आने वाली पीढ़ियों तक लोगों की सेवा करेंगे।

राज्य में मेडिकल शिक्षा का विस्तार

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि झारखंड में इस समय 10 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। सरकार का लक्ष्य है कि अगले चार वर्षों में इनकी संख्या बढ़ाकर 20 की जाए।

उन्होंने बताया कि चाईबासा, कोडरमा और बोकारो में सरकारी मेडिकल कॉलेजों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।

साथ ही उन्होंने मेडिकल छात्रों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनसे लगातार संवाद बनाए रखेगी और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए जरूरी कदम उठाएगी।

स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड के Medical System को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि अब थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज राज्य में ही उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि मरीजों को बाहर के राज्यों में न जाना पड़े। इससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

Venezuela के बाद अब भारत और चीन ट्रंप के निशाने पर

100 MBBS सीटों के साथ शुरुआत

संस्थान के चेयरमैन एम.एन. सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के सहयोग से वर्ष 2022 में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि आवंटित की गई थी।

फिलहाल यह कॉलेज 100 MBBS सीटों के साथ शुरू हुआ है और यहां आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह संस्थान शिक्षा और इलाज दोनों के क्षेत्र में नई दिशा देगा।

Hot this week

Topics

हत्या के आरोपियों को झटका, कोर्ट ने जमानत से किया इनकार

Setback For Murder Accused: अपर न्यायायुक्त एके तिवारी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img