आजसू छात्र संघ का संगठन विस्तार, अमन साहू बने रांची महानगर अध्यक्ष

AJSU student union : AJSU party के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर छात्र संगठन का विस्तार किया गया है। इस संबंध में पार्टी के प्रधान प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने अधिसूचना जारी की। जारी सूची के अनुसार अमन साहू को आजसू छात्र संघ का रांची महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक राज (पलामू), तलवेर हसन (गिरिडीह), रफीक अंसारी (सिमडेगा) और प्रेम महतो (गिरिडीह) को जिम्मेदारी दी गई है।

उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति

उपाध्यक्ष पद (Vice President) के लिए शंकर महतो (धनबाद) और अभिषेक झा (बोकारो) को नियुक्त किया गया है।

सचिव पद पर कई चेहरे

सचिव पद पर नितेश महतो, विकास कुमार (दोनों धनबाद), सौरभ शर्मा (चतरा), जमाल गद्दी, अंकित तिर्की, रोशन नायक, अनुज मिश्रा, जीतू महतो (सभी रांची), शत्रुघ्न कुमार (गुमला), कुंदन चन्द्रवंशी (गढ़वा), प्रवीण लाकड़ा (सिमडेगा), राजेश सिंह (मुंडी), जितेश कुमार महतो और राहुल कुमार महतो (दोनों बोकारो) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सह सचिव पद पर नियुक्ति

सह सचिव पद पर संदीप यादव (Hazaribagh) और योगेश महतो (बोकारो) को चुना गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img