धनबाद में खदान से BCCL कर्मी का शव बरामद, हत्या की आशंका

BCCL Worker Death : धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कसियाटांड़ इलाके में 8 लेन सड़क के पास बंद पड़े Stone Crusher के नजदीक एक गहरी खदान से एक व्यक्ति का बॉडी बरामद किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार करीब 80 फीट गहरी खदान में Dead Body मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस भी तुरंत पहुंची और राहत व जांच कार्य शुरू किया।

शुरुआत में बॉडी की शिनाख्त नहीं हो सकी, लेकिन बाद में उसकी पहचान कुसुंडा निवासी 49 वर्षीय राम भजन नोनिया के रूप में हुई, जो BCCL में कार्यरत थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि शव से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी।

मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। आशंका है कि किसी ने उनकी हत्या (Murder) कर बॉडी को खदान में फेंक दिया। खदान की गहराई अधिक होने के कारण शव को बाहर निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बरवाअड्डा थानेदार रवि कुमार ने मीडिया को बताया कि डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हादसा है या हत्या।

Hot this week

CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा, LOC जमा प्रक्रिया आज से शुरू

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड Central Board of...

Topics

CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा, LOC जमा प्रक्रिया आज से शुरू

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड Central Board of...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img