सरहुल और रामनवमी को लेकर JBVNL की एडवाइजरी जारी, सुरक्षा नियमों का पालन जरूरी

Ranchi : सरहुल और रामनवमी पर्व को देखते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने सुरक्षा को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह एडवाइजरी उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के आधार पर जारी की गई है। निगम ने बताया कि 21 मार्च को सरहुल और 26 मार्च को रामनवमी के दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए आयोजकों और आम लोगों को सतर्क रहना जरूरी है।

JBVNL के अनुसार, त्योहारों और जुलूस के दौरान सामान्य रूप से बिजली आपूर्ति बंद नहीं की जाएगी। इसलिए लोगों को बिजली के तारों और उपकरणों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि जुलूस में शामिल झांकियों, झंडों और डीजे की ऊंचाई 4 मीटर यानी लगभग 13 फीट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इससे अधिक ऊंचाई होने पर बिजली तारों से टकराने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा झंडा लगाने के दौरान भी खास सावधानी बरतने को कहा गया है। थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। निगम ने बसों या बड़े वाहनों की छत पर लोगों के बैठने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। साथ ही ऐसे वाहनों पर ऊंचे सामान या झंडे लगाने की भी मनाही की गई है। शोभायात्रा के दौरान स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे जुलूस में शामिल लोगों पर नजर रखें और किसी भी तरह की लापरवाही को तुरंत रोकें।

आम जनता से अपील की गई है कि वे रास्ते में आने वाले बिजली के तारों या उपकरणों को छूने की कोशिश न करें और किसी डंडे या अन्य साधन से भी संपर्क न करें। इसके साथ ही जुलूस में बहुत बड़े और ऊंचे वाहनों के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई गई है। सभी आयोजकों को तय नियमों और SOP का पालन करना अनिवार्य होगा। किसी आपात स्थिति में मदद के लिए JBVNL ने नियंत्रण कक्ष और अधिकारियों के संपर्क नंबर भी जारी किए हैं। विद्युत अधीक्षण अभियंता डी.एन. साहू ने लोगों से अपील की है कि वे सभी नियमों का पालन करें, ताकि त्योहार सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।

 

Hot this week

J&K सरकार का बड़ा फैसला, 58 और स्कूलों का नियंत्रण अपने हाथ में लिया

Jammu Kashmir News : जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रतिबंधित संगठन...

Topics

J&K सरकार का बड़ा फैसला, 58 और स्कूलों का नियंत्रण अपने हाथ में लिया

Jammu Kashmir News : जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रतिबंधित संगठन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img