पलामू में रेलवे ट्रैक पर वृद्ध महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

Palamu : पलामू जिले के टाउन थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे ट्रैक के पास एक वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना टीओपी-2 के कांदू मोहल्ला के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआत में महिला की पहचान नहीं हो पाई थी, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की।

काफी प्रयास के बाद मृतका की पहचान राधा देवी (70 वर्ष) के रूप में हुई। वह कांदू मोहल्ला, ज्योति आईटीआई के पास की रहने वाली थीं। उनके पति का नाम राम जी शाह बताया गया है। पुलिस के अनुसार, पहली नजर में मामला हादसा लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। शव की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही परिजनों के बयान दर्ज कर घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Hot this week

महावीर जयंती पर भी खुलेंगे रांची नगर निगम के जन सुविधा केंद्र

Ranchi Municipal Corporation: भगवान महावीर जयंती के अवसर पर...

असम में चुनावी गर्मी तेज, CM हिमंता बोले — BJP की प्रचंड जीत तय

Assam Election News: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img