नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चतरा सांसद ने जताई खुशी, कहा – महिलाओं को मिलेगा बड़ा अधिकार

Nari Shakti Vandan: चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम (Women Empowerment Act) को मंजूरी मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया।

सांसद ने कहा कि यह निर्णय महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ेगी और वे नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी। प्रेस वार्ता में भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। सभी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया।

BJP महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनामिका देवी ने कहा कि यह कानून महिलाओं के लिए नए अवसर लेकर आएगा और उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने का मौका देगा। वहीं BJP जिला उपाध्यक्ष रूबी वर्मा ने कहा कि यह फैसला महिलाओं को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

सांसद ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। यह कानून उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो देश को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img