रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा CPI का शताब्दी वर्ष समारोह

Centenary Celebration of CPI: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य परिषद की ओर से कल यानी 15 मार्च 2026 को रांची में पार्टी का शताब्दी वर्ष समारोह बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। इसे लेकर शनिवार को पार्टी के राज्य कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने बताया कि यह कार्यक्रम रांची के अटल वेंडर मार्केट (Atal Vendor Market) के चौथे तल्ले पर स्थित शहीद मजरुल हसन खान सभागार में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि समारोह में शामिल होने के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों से हजारों कार्यकर्ता रांची पहुंचेंगे।

कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और उत्साह का पल

प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा शामिल होंगे। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री शिवकुमार मुखर्जी भी समारोह में मौजूद रहेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

नेताओं ने कहा कि पार्टी के 100 साल पूरे होना कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और उत्साह का क्षण है। इस मौके पर पार्टी अपने लंबे संघर्ष, आंदोलन और ऐतिहासिक सफर को याद करेगी। साथ ही आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में भी चर्चा की जाएगी।

जनता के मुद्दों पर आंदोलन होगा और तेज

पार्टी नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

उनका कहना था कि महंगाई, बेरोजगारी, मजदूरों के अधिकार और किसानों की समस्याओं को लेकर पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।

इसके साथ ही पार्टी ने यह भी साफ किया कि लोकसभा, विधानसभा और पंचायत चुनावों को लेकर अभी से तैयारी शुरू की जाएगी, ताकि चुनावों में मजबूत भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

कई नेता रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में भंते जैनेंद्र तथागत, अजय कुमार सिंह, धर्मवीर सिंह, इशाक अंसारी, जयंत पांडे, कुमार विक्रम सिंह और एहसान परवीन सहित कई नेता मौजूद थे। नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में समारोह में शामिल होने की अपील की।

Hot this week

Topics

रांची विधानसभा में विस्थापितों के पुनर्वास पर हंगामा

Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 14वें...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img