मसूरी में आज सजने जा रही है क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी, बचपन की दोस्त वंशिका के साथ लेंगे सात फेरे

News Wrap : उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बसी पहाड़ों की रानी मसूरी आज एक खास मौके की गवाह बनने जा रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी का समारोह मसूरी के मशहूर The Savoy Hotel में आयोजित किया जा रहा है, जिसे इस खास मौके के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया है। शादी में शामिल होने के लिए कई भारतीय क्रिकेटर और कुलदीप के करीबी दोस्त मसूरी पहुंच चुके हैं। पूरे शहर में इस हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

शाम 4 बजे से शुरू होगा शादी समारोह

शादी के निमंत्रण कार्ड के मुताबिक आज शाम 4 बजे से विवाह समारोह की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद शाम 6 बजे वरमाला का कार्यक्रम रखा गया है। वहीं कुलदीप यादव और वंशिका रात करीब 8 बजे सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे। इस खास दिन के लिए होटल को शानदार रोशनी और फूलों से सजाया गया है। शादी समारोह में परिवार के लोगों के साथ-साथ कई खास मेहमान भी मौजूद रहेंगे।

कल हुए हल्दी, मेहंदी और संगीत के कार्यक्रम

शादी से एक दिन पहले यानी शुक्रवार को प्री-वेडिंग फंक्शन का आयोजन किया गया था। सुबह करीब 10:30 बजे हल्दी और मेहंदी की रस्में शुरू हुईं, जिनमें परिवार और दोस्तों ने खूब मस्ती की। इसके बाद शाम को संगीत और म्यूजिकल इवनिंग का कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन और मेहमानों ने जमकर डांस किया। होटल का पूरा प्रांगण संगीत और जश्न के माहौल से गूंजता रहा।

संगीत में सबसे ज्यादा थिरके युजवेंद्र चहल

संगीत समारोह के वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं। इनमें भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल सबसे ज्यादा मस्ती करते और डांस करते नजर आए। वहीं भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह भी अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ डांस करते दिखाई दिए। इस दौरान खुद कुलदीप यादव और वंशिका भी संगीत की धुन पर थिरकते नजर आए।

शादी में पहुंच सकते हैं कई बड़े क्रिकेट स्टार

आज होने वाले इस शादी समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा भारतीय टीम के कई अन्य खिलाड़ी और कुलदीप के करीबी दोस्त भी इस समारोह में मौजूद रहेंगे।

पहले नवंबर 2025 में होनी थी शादी

बताया जा रहा है कि कुलदीप यादव और वंशिका की शादी पहले नवंबर 2025 में तय हुई थी। लेकिन उस समय क्रिकेट टूर्नामेंट और तैयारियों की वजह से शादी को आगे बढ़ा दिया गया था।

Hot this week

बंगाल में फिर टूटा मतदान का रिकॉर्ड, शाम 5 बजे तक 90% वोटिंग

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और...

तमाड़ में सड़क हादसा, मुखिया के बेटे की मौत, एक युवक गंभीर

Ranchi : रांची जिले के तमाड़ प्रखंड में एक...

झारखंड में मौसम ने ली करवट, बारिश से मिली गर्मी से राहत

Ranchi : झारखंड में मंगलवार से मौसम का मिजाज...

Topics

बंगाल में फिर टूटा मतदान का रिकॉर्ड, शाम 5 बजे तक 90% वोटिंग

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और...

झारखंड में मौसम ने ली करवट, बारिश से मिली गर्मी से राहत

Ranchi : झारखंड में मंगलवार से मौसम का मिजाज...

झारखंड में कथित राजकोष घोटाले पर सियासत तेज, CBI जांच की मांग

Ranchi : झारखंड में सामने आए कथित राजकोष घोटाले को...

पीएम मोदी ने हरदोई में किया 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

Ganga Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img