News Wrap : आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 23 रन से हरा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेले गए इस मैच में संजू सैमसन ने शानदार शतक लगाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
संजू सैमसन का दमदार प्रदर्शन
संजू सैमसन ने इस सीजन का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 18वें ओवर में चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर का चौथा शतक है। साथ ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे कर लिए और इस उपलब्धि को हासिल करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।
आयुष म्हात्रे की शानदार पारी
आयुष म्हात्रे ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 59 रन बनाए। उन्होंने अपनी तीसरी आईपीएल फिफ्टी पूरी की। हालांकि टीम की रणनीति के तहत उन्हें रिटायर आउट किया गया, ताकि आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए जा सकें।
फील्डिंग में सरफराज खान का कमाल
मैच के दौरान सरफराज खान ने शानदार फील्डिंग करते हुए अक्षर पटेल का बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ा, जो मैच का अहम मोमेंट साबित हुआ।
मैच के अहम मोमेंट्स
- संजू सैमसन को 52 रन पर जीवनदान मिला, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया
- आयुष म्हात्रे को भी दो बार कैच छूटने का फायदा मिला
- ट्रिस्टन स्टब्स 60 रन बनाकर आउट हुए, उनका विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट बना
दिल्ली की पारी
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स ने 60 रन की पारी खेली, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। axइस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने टूर्नामेंट में वापसी के संकेत दे दिए हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा।

