धनबाद में डकैती : घर में घुसकर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की लूट

Dhanbad : धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। मिश्रीडीह मोड़ स्थित आर्मी से रिटायर्ड हवलदार कैलाश प्रसाद मिश्रा के घर में बीती रात करीब 10 नकाबपोश बदमाश घुस आए और लूटपाट की। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने सबसे पहले घर में मौजूद बच्चों को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद और लगभग 20 लाख रुपये के गहने लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि कोई सबूत न बच सके।

घर के मालिक कैलाश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि वे रात में खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए थे। आशंका है कि अपराधियों ने किसी नशीले पदार्थ का इस्तेमाल किया, जिससे उन्हें घटना की भनक नहीं लगी। परिजनों ने रात करीब 2 बजे पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस टीम करीब साढ़े चार बजे मौके पर पहुंची। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

वहीं, थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घर के लोगों से पूछताछ हो रही है। उन्होंने कहा कि लूट की सही राशि आवेदन मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी, फिलहाल पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है।

Hot this week

रांची में दुर्लभ ‘रेड सैंड बोआ’ सांप का रेस्क्यू, सुरक्षित जू भेजा गया

Ranchi : राजधानी रांची में एक दुर्लभ प्रजाति के सांप...

Topics

कोडरमा के गोदाम में भीषण आग, चार घंटे बाद पाया गया काबू

Koderma : कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img