राजधानी समेत पूरे राज्य में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही ईद-उल-फितर

Ranchi : राजधानी सहित पूरे राज्य में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही हर जगह खुशियों का माहौल देखने को मिला और लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते नजर आए। सुबह होते ही रोजेदार नए कपड़े पहनकर मस्जिदों और ईदगाहों की ओर रवाना हुए। तय समय पर विशेष नमाज अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। नमाज के दौरान अनुशासन और आस्था का भाव साफ दिखाई दिया। नमाज के बाद सभी ने मिलकर दुआ मांगी और देश-दुनिया में शांति, खुशहाली और भाईचारे की कामना की।

इस बार ईद की तारीख को लेकर थोड़ी उलझन रही। गुरुवार को चांद दिखाई नहीं देने के कारण शुक्रवार को ईद नहीं मनाई गई। हालांकि, शुक्रवार शाम को चांद नजर आते ही शनिवार को ईद मनाने का ऐलान कर दिया गया। इसके बाद बाजारों और घरों में तैयारियां तेज हो गईं। नमाज के बाद मस्जिदों के बाहर लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर बधाई दी। बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। वहीं, त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के उचित इंतजाम किए गए थे।

 

Hot this week

लापता युवती मामले में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, बोकारो SP से जवाब तलब

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने बोकारो की 18...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img