रांची में सरहुल और ईद को लेकर कड़ी सुरक्षा, 5000 जवान तैनात

Tight security in Ranchi for Sarhul and Eid: राजधानी रांची में इस साल 21 मार्च को दो बड़े पर्व सरहुल और ईद एक साथ मनाए जा रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

पूरे शहर में लगभग 5000 सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और CCTV कैमरों व ड्रोन के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

कल यानी शनिवार सुबह Muslim Community के लोग शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करेंगे। इसके बाद दोपहर में सरहुल पर्व के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

रांची के सीनियर SP राकेश रंजन ने बताया कि सुरक्षा के लिए जिला पुलिस के अलावा आईआरबी, जैप, होमगार्ड्स और केंद्रीय बलों को भी लगाया गया है। सभी संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है और थाना प्रभारियों को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने खासतौर पर रात के समय सतर्क रहने को कहा है, क्योंकि सरहुल की शोभायात्रा देर रात तक चलती है और ईद के मौके पर लोग एक-दूसरे के घर जाकर बधाई देते हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने को कहा गया है।

भीड़ को देखते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां सबसे ज्यादा भीड़ जुटने की संभावना है। पूरे शहर में करीब 500 CCTV कैमरे और एक दर्जन ड्रोन लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी पुलिस कंट्रोल रूम से की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि सभी इंतजाम लोगों की सुरक्षा और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए किए गए हैं।

Hot this week

झारखंड में मौसम ने ली करवट, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले...

केरल में UDF की बड़ी जीत, कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी

Kerala: केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे पूरी तरह साफ...

केरल में एलडीएफ की हार, पिनाराई विजयन ने CM पद से दिया इस्तीफा

Kerala: केरल विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को...

Topics

केरल में UDF की बड़ी जीत, कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी

Kerala: केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे पूरी तरह साफ...

केरल में एलडीएफ की हार, पिनाराई विजयन ने CM पद से दिया इस्तीफा

Kerala: केरल विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img