कोडरमा में हाथियों का हमला, 35 वर्षीय युवक की मौत, गांव में दहशत

Koderma : कोडरमा जिले के कटेया गांव में जंगली हाथियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12 बजे 15 से 20 हाथियों का झुंड गांव में घुस आया। अचानक हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान 35 वर्षीय रोहित कुमार हाथियों की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि हाथियों ने उन्हें पटककर कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों के मुताबिक, हाथियों का यह झुंड पिछले एक महीने से सतगांवा प्रखंड के अलग-अलग इलाकों में घूम रहा है। जब हाथी गांव में पहुंचे, तो लोग लाठी-डंडे लेकर उन्हें भगाने की कोशिश करने लगे। इसी बीच रोहित कुमार ने अपने मवेशियों और घर को बचाने के लिए हाथियों का सामना किया, लेकिन वह खुद को नहीं बचा सके। रोहित कुमार अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने और हाथियों के झुंड को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर हटाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी यह झुंड गजधर गांव में नुकसान पहुंचा चुका है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में नाराजगी है और उन्होंने वन विभाग से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Hot this week

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img