विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मंदिर पहुंचने के बाद वे वीआईपी गेट से अंदर प्रवेश किए। पुरोहितों ने पहले उनका संकल्प कराया, इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच वे गर्भगृह में पहुंचे। वहां सरदार पांडा ने उन्हें विधिवत पूजा कराई और उन्होंने ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक किया।

विधानसभा अध्यक्ष के दर्शन-पूजन के दौरान कुछ समय के लिए आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। हालांकि, पहले से की गई प्रशासनिक तैयारी के कारण मंदिर परिसर में व्यवस्था सामान्य बनी रही और ज्यादा भीड़भाड़ नहीं हुई।

रवींद्रनाथ

पूजा के बाद रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन करना हर श्रद्धालु की इच्छा होती है। उन्होंने बताया कि वे भी लंबे समय से यहां आने की इच्छा रखते थे, जो आज पूरी हुई। उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि और जनता के बेहतर भविष्य के लिए भगवान से प्रार्थना की।

पूजा संपन्न करने के बाद वे सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए, जहां से थोड़ी देर बाद अपने अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान किया।

Also Read : धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Hot this week

कोडरमा में हाथियों का हमला, 35 वर्षीय युवक की मौत, गांव में दहशत

Koderma : कोडरमा जिले के कटेया गांव में जंगली...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img