मोतिहारी में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो अपराधी ढेर, एक जवान शहीद

Motihari : बिहार के मोतिहारी में बीती देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में STF ने दो कुख्यात बदमाशों को मार गिराया, लेकिन इस दौरान एक बहादुर जवान भी शहीद हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

रात 2:30 बजे शुरू हुई मुठभेड़

यह मुठभेड़ चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में देर रात करीब 2:30 बजे हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी एक घर में छिपे हुए हैं। इसके बाद STF और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों को घेर लिया। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई।

दो बदमाश मारे गए, जवान ने गंवाई जान

इस मुठभेड़ में दो अपराधी कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे मारे गए। दोनों चकिया थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और उनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे। वहीं, इस दौरान कॉन्स्टेबल श्रीराम यादव को गोली लग गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

धमकी के बाद पुलिस हुई थी अलर्ट

मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ से एक दिन पहले ही मुख्य आरोपी कुंदन ठाकुर ने चकिया थाने के एडिशनल SHO गौरव कुमार को फोन कर धमकी दी थी। उसने कहा था कि अगली खबर में 10-15 पुलिसकर्मियों की मौत होगी और वह “गुंडई” दिखाएगा। इस धमकी के बाद पुलिस ने कॉल ट्रेस करना शुरू किया और लोकेशन मिलने पर कार्रवाई की गई।

ऐसे शुरू हुई पूरी कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुंदन ठाकुर अपने साथियों के साथ चकिया थाना इलाके के सिहोरवा गांव में एक घर में मौजूद है। इसके बाद SDPO संतोष कुमार के नेतृत्व में STF और पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। करीब 20-25 पुलिसकर्मी 15 मिनट में मौके पर पहुंच गए। सबसे आगे कॉन्स्टेबल श्रीराम यादव थे। उन्होंने घर की घंटी बजाई, लेकिन दरवाजा खुलते ही अंदर की लाइट बंद हो गई और बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

10 मिनट तक चली गोलीबारी

अपराधियों ने कार्बाइन से फायरिंग की, जिसमें श्रीराम यादव को सीने और कमर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब 10 मिनट तक दोनों ओर से 20-30 राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान दोनों अपराधी भी गोली लगने से घायल हुए और बाद में उनकी मौत हो गई। हालांकि उनके कुछ साथी मौके से फरार हो गए।

हथियार और कारतूस बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक कार्बाइन, दो पिस्टल और कई कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। पुलिस अब फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद DIG हरकिशोर राय और SP समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए।

Hot this week

कांके थाना प्रभारी निलंबित, बढ़ते अपराध और जमीन विवाद बना कारण

Kanke Police Station in-Charge suspended: राजधानी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था...

पाकुड़ में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Youth Dies after Falling From Train: मुफस्सिल थाना क्षेत्र...

Topics

कांके थाना प्रभारी निलंबित, बढ़ते अपराध और जमीन विवाद बना कारण

Kanke Police Station in-Charge suspended: राजधानी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था...

पाकुड़ में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Youth Dies after Falling From Train: मुफस्सिल थाना क्षेत्र...

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img