बोकारो थर्मल में 135 करोड़ का रेलवे ओवरब्रिज लोड टेस्ट में सफल

₹135 crore Railway Overbridge at Bokaro : बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल में DVC द्वारा बनाए गए 135 करोड़ रुपये के रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इस परीक्षण के जरिए पुल की मजबूती और भारी वाहनों को सहने की क्षमता की जांच की गई।

लोड टेस्ट के दौरान पुल पर कुल 160 मीट्रिक टन वजन डाला गया। इसके लिए चार हाईवा ट्रकों का इस्तेमाल किया गया, जिनमें प्रत्येक का वजन करीब 40 टन था।

इन ट्रकों को पुल के सबसे संवेदनशील हिस्से यानी मुख्य स्पैन पर खड़ा किया गया, जहां अधिकतम दबाव पड़ता है।

इंजीनियरों ने पुल की स्थिति पर नजर रखने के लिए नीचे आधुनिक डायल गेज और LVDT सेंसर लगाए थे। इन उपकरणों की मदद से पुल में आने वाले हल्के झुकाव (Deflection) को भी मापा गया। लोड को धीरे-धीरे बढ़ाया गया ताकि पुल पर अचानक दबाव न पड़े।

अधिकारियों के अनुसार, इस टेस्ट में सबसे अहम बात यह रही कि वजन हटाने के बाद पुल अपनी मूल स्थिति में वापस आ गया।

पुल ने 85 प्रतिशत से अधिक रिकवरी दिखाई, जो सुरक्षा मानकों के अनुसार सही मानी जाती है। यह पूरा परीक्षण इंडियन रोड कांग्रेस (IRC) के नियमों के तहत किया गया।

गौरतलब है कि गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी की मांग के बाद यह Load Test कराया गया। अब स्थानीय लोगों और कामगारों ने पुल के जल्द उद्घाटन की मांग की है, ताकि रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत मिल सके।

DVC के वरीय प्रबंधक देव प्रसाद खां ने बताया कि लोड टेस्ट सफल रहा है और पुल भारी ट्रैफिक के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।

Hot this week

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

कोडरमा में हाथियों का हमला, 35 वर्षीय युवक की मौत, गांव में दहशत

Koderma : कोडरमा जिले के कटेया गांव में जंगली...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

Topics

खूंटी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली बॉडी

Khunti : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में...

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा, परिवार संग किया जलाभिषेक

Deoghar : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो रविवार सुबह...

धनबाद में भोर-भोर फायरिंग से दहशत, ऑटो को बनाया निशाना

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित...

झारखंड में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अब तेज गर्मी और हीटवेव...

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img