LPG बुकिंग में आ रही दिक्कत?, कॉल नहीं लग रहा तो इन तरीकों से तुरंत बुक करें गैस सिलेंडर

LPG Gas Booking: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत में LPG गैस को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। कई जगहों पर लोगों को डर है कि गैस सप्लाई प्रभावित न हो जाए और रसोई का काम बाधित न हो जाए। हालांकि केंद्र सरकार ने साफ किया है कि घरेलू एलपीजी की सप्लाई को लेकर कोई संकट नहीं है और उपभोक्ताओं की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इसके बावजूद कई जगहों से खबरें आ रही हैं कि लोग फोन कॉल के जरिए गैस सिलेंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से कई गैस एजेंसियों के बाहर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें भी देखने को मिल रही हैं। अगर आपको भी कॉल के जरिए बुकिंग में दिक्कत आ रही है, तो गैस सिलेंडर बुक करने के कई दूसरे आसान तरीके भी मौजूद हैं।

WhatsApp से ऐसे करें गैस बुकिंग

अब ग्राहक WhatsApp के जरिए भी LPG सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने गैस कनेक्शन से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कंपनी के WhatsApp नंबर पर मैसेज भेजना होगा।

Indane गैस के ग्राहक 7588888824 पर “REFILL” लिखकर मैसेज भेजकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
HP Gas के ग्राहक 9222201122 पर “Hi” या “Book” लिखकर मैसेज भेज सकते हैं।
Bharat Gas के ग्राहक 1800224344 पर “Hi” या “Book” लिखकर मैसेज भेजकर बुकिंग कर सकते हैं।

मिस्ड कॉल देकर भी कर सकते हैं बुकिंग

अगर आप WhatsApp का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो मिस्ड कॉल के जरिए भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। ध्यान रखें कि कॉल उसी मोबाइल नंबर से करें जो गैस एजेंसी में रजिस्टर्ड है।

Indane गैस के ग्राहक 8454955555 पर मिस्ड कॉल देकर बुकिंग कर सकते हैं।
HP Gas के ग्राहक 9493602222 पर मिस्ड कॉल देकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

SMS से भी संभव है बुकिंग

SMS के जरिए भी LPG सिलेंडर बुक किया जा सकता है। इसके लिए भी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करना जरूरी है।

Indane गैस के ग्राहक 7718955555 पर ‘REFILL’ लिखकर SMS भेज सकते हैं।
Bharat Gas के ग्राहक 7715012345 या 7718012345 पर ‘LPG’ लिखकर SMS कर सकते हैं।

मोबाइल ऐप और पेमेंट ऐप से भी बुकिंग

आजकल गैस कंपनियों की आधिकारिक मोबाइल ऐप के जरिए भी सिलेंडर बुक किया जा सकता है। इसके अलावा UMANG ऐप का इस्तेमाल करके भी LPG बुकिंग की जा सकती है।

इसके साथ ही Paytm, PhonePe और Amazon Pay जैसी डिजिटल पेमेंट ऐप्स पर भी गैस सिलेंडर बुक करने की सुविधा उपलब्ध है।

डिलीवरी नहीं मिलने पर ऐसे करें शिकायत

अगर आपने सिलेंडर बुक कर लिया है लेकिन समय पर डिलीवरी नहीं मिल रही है, तो इसकी शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है। इसके लिए आप अपनी गैस कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

Indane Gas के लिए 1800-2333-555 पर संपर्क किया जा सकता है।
Bharat Gas के लिए 1800-22-4344 नंबर उपलब्ध है।
HP Gas के लिए 1800-2333-555 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

इसके अलावा गैस कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट या UMANG ऐप के जरिए भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। शिकायत दर्ज होने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलता है, जिससे आप अपनी शिकायत का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं। चाहें तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कंपनी को टैग करके भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Hot this week

गुमला में पंचायत सचिव गिरफ्तार, 8 हजार रुपये की घूस लेते पकड़ी गई

Gumla : जिले के बिशुनपुर ब्लॉक की सेरका पंचायत...

Topics

हर 5 साल में पत्नी बदलता था पति’, चौथी शादी की तैयारी कर रहा है तभी…

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक हैरान करने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img