गुमला में पंचायत सचिव गिरफ्तार, 8 हजार रुपये की घूस लेते पकड़ी गई

Gumla : जिले के बिशुनपुर ब्लॉक की सेरका पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को एसीबी ने रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वह 8 हजार रुपए की रिश्वत ले रही थी। यह कार्रवाई गुरुवार को हुई।

शिकायत के बाद हुई जांच

52 साल के परिवादी परमेश्वर सिंह निवासी चट्टी सेरका पंचायत ने रांची स्थित एसीबी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन पर कुएं की मरम्मत का काम ग्राम सभा द्वारा उन्हें सौंपा गया था और काम पूरा भी हो चुका था। लेकिन जब उन्होंने शेष राशि के भुगतान और बिल पास कराने की बात की, तो पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो ने उनसे रिश्वत मांगी। परमेश्वर सिंह ने रिश्वत देने से इनकार किया और शिकायत दर्ज कराई।

एसीबी की कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की विधिवत जांच की। जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद रांची थाना में कांड संख्या 09/26, दिनांक 11 मार्च 2026 के तहत धारा 7(a) भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम-2018 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। एसीबी की टीम ने गुरुवार को बिशुनपुर ब्लॉक, गुमला में किरण कुसुम खलखो को 8,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Also Read : गढ़वा में दर्दनाक हादसा : पेट्रोल से भरा गैलन फटा, युवक जिंदा जल गया

Hot this week

रांची में अवैध गैस कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 200 से ज्यादा सिलेंडर जब्त

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया इलाके में बीती...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img