गिरिडीह का तेलोडीह पंचायत बना मिसाल, CM से मिला सम्मान और 10 लाख का पुरस्कार

Giridih : जिले का तेलोडीह पंचायत स्वच्छता, पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन के लिए अब पूरे राज्य में पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना (मूल्यांकन वर्ष 2024-25) के तहत रांची के खेलगांव इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और इरफान अंसारी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ 10 लाख रुपये की राशि प्रदान की। इस उपलब्धि से पूरे गिरिडीह जिले में खुशी का माहौल है।

पंचायत में जश्न का माहौल

सम्मान मिलने के बाद शनिवार को तेलोडीह पंचायत सचिवालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और पंचायत कर्मी मौजूद रहे। पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

सामूहिक प्रयास का नतीजा

मुखिया शब्बीर आलम ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे पंचायत की टीम की मेहनत और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, जलसहिया, शिक्षक, चिकित्सा कर्मी, कृषि मित्र और प्रज्ञा केंद्र संचालकों सहित सभी का आभार जताया।

मीडिया के योगदान की सराहना

उन्होंने मीडिया और पत्रकारों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया और कहा कि उनके सहयोग से पंचायत के कामों की जानकारी प्रशासन तक पहुंची। समारोह के अंत में सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि तेलोडीह पंचायत को राज्य ही नहीं, बल्कि देशभर में एक अलग पहचान दिलाई जाएगी।

Also Read : ED अधिकारियों पर हमले के केस में CBI जांच जारी रहेगी, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की अपील खारिज की

Also Read : इस्लामाबाद वार्ता के बीच अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरान जा रहे जहाज को बीच समुद्र में रोका

Also Read : उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक केस, 60+ आरोपियों की जमानत पर सुनवाई, 29 अप्रैल तक टली

Hot this week

यात्रियों के लिए राहत, धनबाद होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Dhanbad : गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को...

सरायकेला में हाथी का हमला, मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर घायल

Saraikela-Kharsawan : जिले के चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड...

Topics

यात्रियों के लिए राहत, धनबाद होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Dhanbad : गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को...

सरायकेला में हाथी का हमला, मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर घायल

Saraikela-Kharsawan : जिले के चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड...

राजस्थान के कबाड़ गोदाम में आग, झारखंड के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Neemrana (Rajasthan) : कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना इलाके में...

पलामू में बाइक-स्कॉर्पियो टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Palamu : झारखंड के पलामू जिले में शनिवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img