सोना-चांदी के दाम में गिरावट, निवेशकों ने की मुनाफावसूली

New Delhi : मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। बाजार में यह कमजोरी निवेशकों की मुनाफावसूली और सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की मांग घटने के कारण आई है। इसके पीछे भू-राजनीतिक तनाव में कमी के संकेत भी एक अहम वजह माने जा रहे हैं।

सोने का ताजा भाव

एमसीएक्स पर सोने के वायदा भाव में करीब 0.56% की गिरावट दर्ज की गई। इसी के साथ सोना इंट्रा-डे में ₹1,52,561 प्रति 10 ग्राम तक फिसल गया। हालांकि, दिन के दौरान इसने ₹1,52,990 का उच्च स्तर भी छुआ। सुबह करीब 11:20 बजे सोना ₹1,52,810 पर कारोबार कर रहा था।

चांदी में ज्यादा कमजोरी

चांदी की कीमतों में सोने के मुकाबले ज्यादा गिरावट देखी गई। 5 मई के वायदा अनुबंध में चांदी करीब 0.7% टूटकर ₹2,42,067 प्रति किलोग्राम तक आ गई। दिन के दौरान इसका उच्च स्तर ₹2,43,704 रहा, जबकि यह ₹2,42,899 पर ट्रेड कर रही थी।

क्या कहते हैं बाजार विशेषज्ञ

विशेषज्ञों के अनुसार, सोना फिलहाल ₹1,52,500 के ऊपर टिके रहने की कोशिश कर रहा है और निचले स्तर पर हल्की खरीदारी भी दिख रही है। अगर सोना ₹1,53,000 के ऊपर टिकता है, तो कीमतें ₹1,55,000 तक जा सकती हैं। वहीं, अगर यह ₹1,52,000 के नीचे जाता है, तो ₹1,50,000 और फिर ₹1,48,000 तक गिरावट आ सकती है।

चांदी के लिए ₹2,45,000 से ₹2,47,000 के बीच मजबूत रुकावट है। इसे पार करने पर भाव ₹2,50,000–₹2,52,000 तक पहुंच सकते हैं। दूसरी ओर, ₹2,40,000 का स्तर टूटने पर कीमतें ₹2,36,000–₹2,35,000 तक गिर सकती हैं।

गिरावट की वजह क्या है

विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की खबरों से निवेशकों का रुझान सोना-चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों से हटकर शेयर बाजार की ओर बढ़ा है।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img