New Delhi : आज 1 अप्रैल से महंगाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एलपीजी गैस, बिजली और कोयले की कीमतों में बढ़ोतरी होने से आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 195 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसका सीधा असर होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ेगा। ऐसे में बाहर खाना अब पहले से ज्यादा महंगा हो सकता है।
इसके अलावा बिजली की दरों में भी इजाफा किया गया है। बताया जा रहा है कि बिजली की कीमत में करीब 80 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम उपभोक्ताओं का खर्च बढ़ेगा। एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों और सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों के कारण कई घरों में लोग फिर से कोयले पर खाना बनाने लगे हैं। वहीं, कोयले की मांग बढ़ने से उसके दाम भी तेजी से बढ़े हैं। पहले 180 रुपये प्रति बोरा मिलने वाला कोयला अब करीब 300 रुपये तक पहुंच गया है।

