हेसला अरगड्डा फैक्ट्री हादसा, पीड़ित परिवारों को 21 लाख मुआवजा, जांच के आदेश

Jharkhand Factory Accident : झारखंड के हेसला अरगड्डा स्थित इस्पात फैक्ट्री (Steel Factory) में हुए दर्दनाक हादसे के बाद सरकार सक्रिय हो गई है। संजय यादव पीड़ित परिवारों से मिलने उनके घर पहुंचे और प्रत्येक मृतक के परिजनों को 21-21 लाख रुपये का मुआवजा दिलाया।

मंत्री ने कहा कि घटना की जानकारी मुख्यमंत्री तक पहुंचा दी गई है और उनके निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह मुआवजा फैक्ट्री प्रबंधन ने सरकार के दबाव में दिया है।

इस दौरान मंत्री ने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। घायलों ने आरोप लगाया कि Factory में मजदूरों से लगातार शोषण किया जा रहा था और उन्हें अत्यधिक गर्म भट्ठी में काम करने के लिए मजबूर किया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद प्रबंधन ने काम नहीं रोका, जिससे यह हादसा हुआ।

मंत्री ने घटना को गंभीर बताते हुए जांच कमेटी के गठन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि Report आने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की Appeal करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार पीड़ितों को हर संभव सहायता देगी।

इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें विधायक ममता देवी, नगर परिषद उपाध्यक्ष रधीर गुप्ता, वार्ड पार्षद ललिता देवी, सुषमा देवी, उपसमाहर्ता गीतांजली कुमारी सहित कई लोग शामिल थे।

Hot this week

झारखंड में पंचायत चुनाव समय पर होंगे, पिछड़ा वर्ग को मिलेगा आरक्षण

Jharkhand Panchayat Election : झारखंड में आगामी पंचायत चुनाव...

Topics

असम दौरे से लौटे CM हेमंत सोरेन

Assam Election Campaign : हेमंत सोरेन लगभग एक सप्ताह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img