ईरान को कितने पैसे दिए? संयुक्त राष्ट्र में इजरायल का चीन, फ्रांस और पाकिस्तान पर तीखा हमला

Iran and Israel War: संयुक्त राष्ट्र महासभा के विशेष सत्र में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ब्लॉकेड को लेकर जमकर बहस हुई। इस दौरान इजरायल के राजदूत ने चीन, फ्रांस और पाकिस्तान के प्रतिनिधियों को सीधे घेर लिया। इजरायली राजदूत ने आरोप लगाया कि इन देशों ने ईरान के साथ गुप्त समझौते किए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि सुरक्षित रास्ता पाने के लिए इन देशों ने ईरान को कितनी कीमत चुकाई। साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए ‘चेक’ दिखाने की मांग भी कर दी। राजदूत ने कहा कि इस तरह के गुप्त समझौते अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ हैं और इससे क्षेत्र की स्थिरता खतरे में पड़ सकती है।

फ्रांस से सीधे पूछा — जहाज कैसे निकल गया?

इजरायली राजदूत ने सीधे फ्रांस के राजदूत बॉनफॉन से सवाल किया। उन्होंने पूछा कि 3 अप्रैल को जब अन्य जहाजों को रोका गया तो फ्रांसीसी जहाज कैसे सुरक्षित निकल गया।
उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा —
“आपने ईरान को कितने पैसे दिए? हमें वह चेक दिखाइए।”
राजदूत ने आरोप लगाया कि कूटनीतिक मर्यादाओं के पीछे छिपकर ईरान के साथ गुप्त वित्तीय लेनदेन किया जा रहा है। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया।

चीन और पाकिस्तान से भी पूछे गए कड़े सवाल

इजरायली राजदूत ने महासभा में चीनी प्रतिनिधि राजदूत कोंग और पाकिस्तानी प्रतिनिधि राजदूत अहमद से भी तीखे सवाल किए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने खुद स्वीकार किया है कि कोई डील हुई थी। अगर ऐसा है तो फिर उसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा। इजरायल ने चीन से भी पूछा कि किस समझौते के तहत उसके जहाज सुरक्षित निकल रहे हैं। इन सवालों पर दोनों देशों की चुप्पी ने नए संदेह पैदा कर दिए।

‘सीक्रेट डील’ को बताया सुरक्षा परिषद की विफलता

सभा को संबोधित करते हुए इजरायली राजदूत ने कहा कि एक तरफ दुनिया भर के जहाज रोके जा रहे हैं। दूसरी तरफ कुछ देश नियमों को ताक पर रखकर सीक्रेट डील कर रहे हैं। उन्होंने इसे सुरक्षा परिषद की बड़ी विफलता बताया। इजरायल का कहना है कि ऐसे समझौतों से ईरानी शासन को बढ़ावा मिल रहा है और इससे पूरे क्षेत्र की स्थिरता को खतरा है।

ईरान ने फिर दी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करने की चेतावनी

इजरायली राजदूत का यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से बंद करने का ऐलान किया है। ईरान ने भारतीय जहाजों समेत कई जहाजों को तुरंत वापस लौटने का निर्देश भी दिया है। इस संबंध में एक ऑडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Hot this week

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...

बंगाल चुनाव से पहले 7 लाख नए वोटर जुड़े, अब 6.82 करोड़ लोग डालेंगे वोट

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से...

Topics

साहिबगंज में JPSC परीक्षा से पहले होटलों में छापेमारी

Sahibganj : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img