IPL 2026 : CSK और DC आमने-सामने, चेन्नई को पहली जीत की तलाश

News Wrap : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 18वें मुकाबले में आज यानी शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ करेंगे, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल के हाथों में होगी। चेन्नई की टीम इस सीजन में अब तक खराब फॉर्म में रही है और चारों मैच हार चुकी है। इसी कारण टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है और आज अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अब तक संतुलित रहा है। टीम ने तीन मैचों में दो जीत हासिल की है और एक मैच गंवाया है। दिल्ली फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर है और जीत की लय वापस पाना चाहेगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

चेन्नई और दिल्ली के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 12 मुकाबलों में जीत मिली है। हालांकि हाल के मुकाबलों में दिल्ली ने अच्छा प्रदर्शन किया है और पिछले कुछ समय से चेन्नई पर दबाव बनाए रखा है।

एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में चेन्नई का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। यहां खेले गए 10 मैचों में से 7 में चेन्नई ने जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली को 3 मैचों में सफलता मिली है। लेकिन हाल के मैचों में चेन्नई को इस मैदान पर हार का सामना करना पड़ा है।

पिच रिपोर्ट

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच आमतौर पर गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता, खासकर पहली पारी में। गर्म मौसम और ओस की कमी के कारण मैच में गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस और नूर अहमद अहम भूमिका निभा सकते हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा/प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, मैट हेनरी, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।

दिल्ली कैपिटल्स : पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा/आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

Hot this week

पलामू के विकास को लेकर सांसद की दिल्ली में अहम बैठक

New Delhi : पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम...

ओडिशा में बस-ट्रक टक्कर, एक की मौत, कई घायल

Koraput (Odisha) : ओडिशा के कोरापुट जिले में एक...

Topics

ओडिशा में बस-ट्रक टक्कर, एक की मौत, कई घायल

Koraput (Odisha) : ओडिशा के कोरापुट जिले में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img