Lucknow : इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में रविवार को लगातार दूसरे दिन दो मुकाबले खेले जा रहे हैं। पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना गुजरात टाइटंस से इकाना स्टेडियम में हो रहा है। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
यह दोनों टीमों का इस सीजन चौथा मुकाबला है। लखनऊ ने अब तक 3 मैचों में 2 जीत और 1 हार दर्ज की है, जबकि गुजरात को 2 मैचों में हार मिली है और टीम ने एकमात्र जीत पिछले मैच में हासिल की थी।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
लखनऊ और गुजरात के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें गुजरात ने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ को 3 जीत मिली है। इकाना स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले हुए हैं, जिनमें 2 बार लखनऊ और 1 बार गुजरात जीता है।
कप्तानों का बयान
टॉस के बाद गिल ने कहा कि टीम के लिए निरंतर अच्छा प्रदर्शन करना सबसे जरूरी है और वे आगे बेहतर खेल दिखाने की कोशिश करेंगे। वहीं लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि मौजूदा पिच पर पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
- लखनऊ सुपर जायंट्स : ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव और मोहम्मद शमी।
इम्पैक्ट प्लेयर्स – मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, मयंक यादव। - गुजरात टाइटंस : साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स – शाहरुख खान, मानव सुथार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत।
दूसरा मुकाबला शाम को
आज का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

