झारखंड में जल्द शुरू होगा स्वास्थ्य गारंटी कार्ड

Jharkhand Health Scheme : डॉ. इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि झारखंड में जल्द ही स्वास्थ्य गारंटी कार्ड (Health Guarantee Card) लागू किया जाएगा। इसका मकसद राज्य के हर व्यक्ति को बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि हर नागरिक स्वास्थ्य सुरक्षा के दायरे में आए।

मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नामकुम स्थित NHM सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मंत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम हो रहा है। इसी का परिणाम है कि नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) रैंकिंग में झारखंड को देश में तीसरा स्थान मिला है।

मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे रोज कम से कम 45 मिनट अपने स्वास्थ्य के लिए जरूर निकालें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आईपीएच परिसर में पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने आगे बताया कि जल्द ही 1200 स्थायी डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही 7500 एएनएम और जीएनएम की बहाली प्रक्रिया भी शुरू होगी। राज्य को 247 नई एम्बुलेंस मिलेंगी और संथाल परगना में एक नया Control Command Center बनाया जाएगा। ब्लड की उपलब्धता को लेकर भी नई नीति लाने की तैयारी चल रही है।

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि बिना डोनर के ब्लड उपलब्ध कराना व्यावहारिक रूप से कठिन है। इस मामले में विभाग अदालत से आदेश में संशोधन की मांग करेगा।

इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि NQAS रैंकिंग में तीसरा स्थान मिलना राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह प्रमाणन केंद्र सरकार द्वारा दिया गया है, जो इसकी विश्वसनीयता को दर्शाता है।

वहीं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और तनावमुक्त जीवन ही अच्छे स्वास्थ्य का आधार है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ आदतें अपनाने की अपील की।

Hot this week

झारखंड में पंचायत चुनाव समय पर होंगे, पिछड़ा वर्ग को मिलेगा आरक्षण

Jharkhand Panchayat Election : झारखंड में आगामी पंचायत चुनाव...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img