Jharkhand State Bar Council Election : झारखंड स्टेट बार काउंसिल (Jharkhand State Bar Council) के पंचवर्षीय चुनाव में इस बार महिला सशक्तिकरण की नई तस्वीर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत मिले आरक्षण के कारण पांच महिला अधिवक्ताओं को विजयी घोषित किया गया है।
रिंकू भगत ने दोबारा दर्ज की जीत
Jharkhand High Court की अधिवक्ता रिंकू भगत ने लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले भी वह सामान्य श्रेणी से जीतकर राज्य की पहली महिला निर्वाचित सदस्य बनी थीं।
इन महिला उम्मीदवारों ने हासिल की जीत
मुख्य रिटर्निंग अफसर जस्टिस अंबुज नाथ ने परिणाम घोषित करते हुए पांच महिला अधिवक्ताओं को विजेता बताया। इनमें रिंकू भगत (118 वोट), मौली सिन्हा (104 वोट), निवेदिता कुंडू (99 वोट), डालटनगंज की मधुलता रानी (180 वोट) और गिरिडीह की मीरा कुमारी (114 वोट) शामिल हैं।
25 में से 5 उम्मीदवार सफल
इस चुनाव में कुल 25 महिला उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। मतगणना और वरीयता क्रम के आधार पर 20 उम्मीदवार कम वोट मिलने के कारण बाहर हो गईं, जबकि शीर्ष पांच को विजयी घोषित किया गया।
पुरुष सीटों की मतगणना जारी
बार काउंसिल चुनाव के लिए 12 मार्च को मतदान हुआ था, जिसमें कुल 100 प्रत्याशी मैदान में थे। महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों का परिणाम घोषित हो चुका है, जबकि पुरुष उम्मीदवारों के लिए Votes की गिनती अभी जारी है। कुल 23 सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव के बाकी नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।

