झारखंड ट्रेजरी घोटाले पर सियासत तेज, बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की मांग की

Jharkhand Treasury Scam : झारखंड के हजारीबाग और बोकारो समेत कई जिलों में ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले को लेकर राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर इस मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच कराने की मांग की है।

अपने पत्र में मरांडी ने कहा कि यह मामला अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुका है। उन्होंने इसे सिर्फ वित्तीय गड़बड़ी नहीं, बल्कि बड़े स्तर पर संगठित भ्रष्टाचार बताया। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि यह मामला कहीं चारा घोटाले जैसी स्थिति न बन जाए।

मरांडी ने बताया कि अब तक बोकारो, हजारीबाग, साहिबगंज, गढ़वा और पलामू जिलों में अवैध निकासी के मामले सामने आए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इन जिलों से 35 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी का संकेत मिला है। उन्होंने कहा कि जांच आगे बढ़ने पर घोटाले का दायरा और बड़ा हो सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआत में यह मामला सिर्फ बोकारो तक सीमित लग रहा था, लेकिन अब यह कई जिलों तक फैल चुका है। इससे साफ है कि यह कोई छोटा मामला नहीं, बल्कि राज्य स्तर पर फैला संगठित अपराध हो सकता है।

मरांडी ने बोकारो से गिरफ्तार (Arrest) लेखपाल कौशल पांडेय को मुख्य आरोपी बताए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा घोटाला एक व्यक्ति के बस की बात नहीं है, इससे बड़े नेटवर्क और उच्च स्तर की मिलीभगत की आशंका है।

उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि बोकारो में उपेंद्र सिंह के नाम पर वेतन की राशि 63 बार दूसरे खाते में ट्रांसफर होती रही और Police को इसकी जानकारी तक नहीं हुई। इसे उन्होंने बेहद संदिग्ध बताया।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा आरोपी को पहले प्रशस्ति पत्र दिया गया था, जो मामले को और गंभीर बनाता है।

मरांडी ने कहा कि घोटाले की राशि लगातार बढ़ती जा रही है। बोकारो में यह रकम 3.5 करोड़ से बढ़कर 6 करोड़ तक पहुंच गई, जबकि हजारीबाग में यह 28 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। उन्होंने आशंका जताई कि पूरी जांच होने पर यह घोटाला हजारों करोड़ तक जा सकता है।

उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि जब कई अधिकारी संदेह के घेरे में हैं, तो उसी विभाग से जांच कराना उचित नहीं है। इसलिए इस मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जानी चाहिए।

अंत में उन्होंने मांग की कि इस गंभीर मामले की जांच CBI या High Court के किसी जज की निगरानी में कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को सख्त सजा मिल सके।

Hot this week

गिरिडीह में रिश्वत लेते JE गिरफ्तार, ACB ने 5 हजार रुपए के साथ पकड़ा

ACB Jharkhand : झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार...

Topics

चाईबासा में युवक का संदिग्ध शव मिला, हत्या की आशंका, जांच जारी

Chaibasa news : झारखंड के चाईबासा जिले के कुमारडूंगी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img