कोडरमा से दिल्ली और ओडिशा के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू, त्योहार और शादी सीजन में बढ़ी ट्रेनों की भीड़

Koderma Special Train : यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को देखते हुए रेलवे ने Anand Vihar Terminal से खुर्दा रोड के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा और पहाड़पुर होते हुए चलेगी।

धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मनीष सौरभ ने जानकारी दी कि Train संख्या 04065 हर सोमवार 21 अप्रैल से 12 मई तक चलाई जाएगी, जबकि ट्रेन संख्या 04066 हर मंगलवार 20 अप्रैल से 11 मई तक संचालित होगी। इस सेवा से झुमरीतिलैया और आसपास के यात्रियों को दिल्ली और ओडिशा जाने में काफी सुविधा मिलेगी।

गर्मी की छुट्टियों और शादी-विवाह के सीजन के कारण इन दिनों ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है। इसी वजह से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में कठिनाई हो रही है। गोमो, पारसनाथ और Koderma Junction से बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ है। कई ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं।

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12801) और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12825) के स्लीपर कोच पूरी तरह फुल हो गए हैं, जबकि थर्ड AC में लंबी Waiting चल रही है। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में 22, 24 और 26 अप्रैल की तारीखों में स्लीपर कोच में टिकट नहीं मिल रहा है। वहीं नीलांचल एक्सप्रेस (12875) में भी 26 अप्रैल को स्लीपर कोच में रिग्रेट की स्थिति है।

यात्रियों को तत्काल टिकट भी कुछ ही मिनटों में खत्म हो जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यात्रियों की बढ़ती संख्या के बावजूद अतिरिक्त Coach नहीं जोड़े जा रहे हैं, जिससे परेशानी बढ़ गई है। यात्रियों ने रेलवे से अतिरिक्त कोच लगाने और और अधिक Special Train चलाने की मांग की है, ताकि भीड़ से राहत मिल सके।

Hot this week

Topics

गिरिडीह में जनता दरबार, DC ने सुनी लोगों की समस्याएं

Janata Darbar Jharkhand : गिरिडीह में DC रामनिवास यादव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img