पतरातू में देर रात फायरिंग, सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल

Ramgarh : रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में बीती देर रात अपराधियों ने एक बार फिर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। भुरकुंडा-सौंदा बस्ती मुख्य मार्ग पर पतरातू रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज साइट पर तैनात सुरक्षा गार्ड प्रदीप राजवंशी को गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल फैल गया।

मिली जानकारी के अनुसार जयनगर निवासी प्रदीप राजवंशी ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधी आए और बिना चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली गार्ड की जांघ में लगी और वह मौके पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनते ही निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। घायल गार्ड को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पतरातू थाना पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों के भागने के संभावित रास्तों का पता लगा रही है। ओवरब्रिज साइट और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। SDPO पतरातू गौरव गोस्वामी ने मीडिया को बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घायल गार्ड के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही घायल गार्ड के बेहतर इलाज का भी पूरा इंतजाम किया गया है।

Hot this week

महावीर जयंती पर भी खुलेंगे रांची नगर निगम के जन सुविधा केंद्र

Ranchi Municipal Corporation: भगवान महावीर जयंती के अवसर पर...

असम में चुनावी गर्मी तेज, CM हिमंता बोले — BJP की प्रचंड जीत तय

Assam Election News: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img