Monday, February 2, 2026
26.1 C
Ranchi

व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात के बाद मचाडो ने अपना नोबेल शांति पुरस्कार ट्रंप को दिया

Machado Presented her Nobel Peace Prize to Trump : Venezuela की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो ने शुक्रवार को The White House में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद सबको चौंका दिया।

उन्होंने अपना नोबेल शांति पुरस्कार ट्रंप को सौंप दिया, जबकि इसी पुरस्कार के लिए Trump भी दावेदार माने जा रहे थे और अंततः यह सम्मान मचाडो को मिला था।

ट्रंप बोले- उन्होंने खुद पुरस्कार देने की पेशकश की

इस मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “उन्होंने मुझे यह पुरस्कार देने की पेशकश की। मुझे यह बहुत अच्छा लगा।

” Trump के मुताबिक, मचाडो ने उनसे कहा कि आपने आठ युद्ध खत्म किए हैं और इस पुरस्कार के आप ही सबसे ज्यादा हकदार हैं। ट्रंप ने मचाडो को एक नेक महिला बताते हुए कहा कि आगे इस विषय पर फिर बातचीत होगी।

Nobel पाने की Trump की कोशिशें पहले भी रही थीं चर्चा में

पिछले साल डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) पाने के लिए खुलकर प्रयास किए थे। वे कई मौकों पर खुद को पीसमेकर बताते हुए अलग-अलग संघर्षों को रोकने का दावा करते रहे थे।

इसके बावजूद 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो को दिया गया था, जिससे ट्रंप की नाराजगी भी सामने आई थी।

नोबेल मिलने के एक महीने बाद ट्रंप को सौंपा गया सम्मान

नोबेल कमेटी ने 10 दिसंबर 2025 को मचाडो को शांति पुरस्कार देने की घोषणा की थी। इसके करीब एक महीने बाद उन्होंने यह सम्मान ट्रंप को सौंप दिया।

इसे लेकर उन्होंने अमेरिका द्वारा Venezuela में किए गए सत्ता परिवर्तन के कदमों के लिए ट्रंप का आभार भी जताया।

फ्रेम में जड़ा गया नोबेल, ट्रंप की तारीफ में लिखा संदेश

मचाडो ने नोबेल शांति पुरस्कार के मेडल को एक बड़े फ्रेम में लगवाकर ट्रंप को सौंपा, जिसमें उनकी ओर से हस्ताक्षरित संदेश भी शामिल था।

इस संदेश में वेनेजुएला के नागरिकों की ओर से सैन्य कार्रवाई के लिए Trump का धन्यवाद किया गया था और सत्ता परिवर्तन को समर्थन दिया गया था।

अमेरिका ने दिखाई ताकत, रूस-चीन को सीधी चुनौती

जनवरी में हुआ था सत्ता परिवर्तन, मादुरो गिरफ्तार

इसी साल 3 जनवरी को Trump के आदेश पर अमेरिकी विशेष बलों ने Venezuela की राजधानी काराकास में ऑपरेशन चलाया था।

इस कार्रवाई में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी समेत गिरफ्तार कर अमेरिका ले जाया गया था।

इसके बाद Venezuela में सत्ता परिवर्तन हुआ और अब मादुरो के खिलाफ अमेरिका में आतंकवाद और ड्रग्स से जुड़े मामलों की सुनवाई चल रही है। इसी कार्रवाई के समर्थन में Machado ने Trump को नोबेल सौंपते हुए आभार जताया है।

Hot this week

Topics

क्या है कौंच बीज और क्यों हो रहा है इतना पॉपुलर?

What is Kaunch Seed : आजकल युवाओं और पुरुषों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img