सरायकेला में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख रिश्वत लेते सरकारी कर्मी और दलाल गिरफ्तार

Saraikela : झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने सोमवार को सरायकेला जिले में छापेमारी कर एक सरकारी कर्मी और एक दलाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय में की गई। गिरफ्तार आरोपियों में कर्मी प्रीतम आचार्य और एक ब्रोकर शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि जमीन मुआवजा से जुड़े एक मामले को पक्ष में निपटाने के लिए आरोपियों ने वादी गुरुचरण सिंह सरदार से 40 लाख रुपये की मांग की थी। तय योजना के अनुसार, वादी सोमवार को पहली किस्त के रूप में 5 लाख रुपये लेकर पहुंचा। जैसे ही उसने पैसे सौंपे, पहले से घात लगाए ACB की टीम ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद कलेक्ट्रेट और एलआरडीसी कार्यालय में हड़कंप मच गया।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ जमशेदपुर स्थित कार्यालय ले गई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Also Read : असम चुनाव 2026 : JMM ने 21 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी की

Hot this week

Topics

झारखंड हाईकोर्ट में रिक्त पदों पर सुनवाई, 1 अप्रैल को अगली तारीख तय

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में लोकायुक्त, सूचना आयुक्त सहित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img