गिरिडीह में बेकाबू टैंकर ने मचाई तबाही, कई वाहन चपेट में, चालक गंभीर घायल

Giridih : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बेको मोड़ एनएच पर आज यानी सोमवार को एक तेज रफ्तार टैंकर के बेकाबू होने से बड़ा हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण टैंकर करीब एक किलोमीटर तक सड़क पर बेकाबू दौड़ता रहा और कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार टैंकर बगोदर से डुमरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के कारण टैंकर काबू से बाहर हो गया। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी दो बाइक और एक कार को टक्कर मार दी, जिससे उन पर सवार लोगों को हल्की चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टैंकर पूरी तरह असंतुलित हो गया था और चालक चाहकर भी उसे रोक नहीं पा रहा था। अंततः टैंकर बेको पेट्रोल पंप के पास खड़े एक ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला गया और नजदीकी निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायलों का भी प्राथमिक उपचार किया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस का कहना है कि हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ है, हालांकि तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है।

 

Hot this week

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल ने ममता सरकार को किया बर्खास्त

West Bengal Politics : पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक...

MP मनीष जायसवाल ने स्कूल का किया निरीक्षण, एक घंटे तक बच्चों को पढ़ाया

School Inspection : हजारीबाग जिले के चौपारण (Chauparan) प्रखंड...

एमएस धोनी फिर बने बिहार-झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर

Highest Taxpayer : MS Dhoni एक बार फिर बिहार-झारखंड...

झारखंड में पारा शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में शिक्षकों...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img