धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधी प्रिंस खान पर शिकंजा कसने की तैयारी

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने फरार कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस उसके पूरे नेटवर्क को खत्म करने में जुटी हुई है। उसके कई करीबी सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि प्रिंस खान की गिरफ्तारी अब ज्यादा दूर नहीं है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि उसके नाम पर रंगदारी मांगने या लोगों को धमकाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

एसएसपी ने व्यापारियों और आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को धमकी भरे कॉल या रंगदारी की मांग मिलती है, तो डरने की जरूरत नहीं है। तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

पुलिस के अनुसार, प्रिंस खान की गिरफ्तारी के लिए कई एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं। बढ़ते दबाव के कारण वह पहले जिस देश में छिपा हुआ था, वहां से निकलकर अब दूसरे देश में पहुंच गया है, जहां कार्रवाई करना थोड़ा मुश्किल है। बताया जा रहा है कि उस देश के साथ भारत के संबंध बेहतर नहीं हैं, फिर भी उसे वापस लाने की प्रक्रिया जारी है।

एसएसपी ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रिंस खान गिरफ्तार नहीं होता, तब तक किसी भी आपराधिक गिरोह को वारदात करने नहीं दिया जाएगा। अगर कोई घटना होती है, तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। गैंग से जुड़े किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

पलामू के विकास को लेकर सांसद की दिल्ली में अहम बैठक

New Delhi : पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम...

ओडिशा में बस-ट्रक टक्कर, एक की मौत, कई घायल

Koraput (Odisha) : ओडिशा के कोरापुट जिले में एक...

Topics

ओडिशा में बस-ट्रक टक्कर, एक की मौत, कई घायल

Koraput (Odisha) : ओडिशा के कोरापुट जिले में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img