Tuesday, March 3, 2026
31 C
Ranchi

बेतिया में घरेलू हिंसा का बड़ा मामला, घर से मिला अवैध हथियार

Major Case of Domestic Violence in Bettiah : बेतिया जिले से घरेलू हिंसा और अवैध हथियार (illegal Weapons) रखने का एक गंभीर मामला सामने आया है।

एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां बिस्तर के नीचे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

डायल 112 पर पत्नी ने मांगी मदद

यह घटना मुफस्सिल थाना (Mufussil Police Station) क्षेत्र के महनागनी गांव की है। यहां रहने वाली सुनीता देवी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी।

महिला ने बताया कि उसका पति रमेश पासवान आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। उसने यह भी जानकारी दी कि उसके पति ने घर में अवैध हथियार छिपा कर रखा है।

हथियार की मौजूदगी के कारण महिला हमेशा डर के माहौल में रह रही थी और किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी रहती थी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने की छापेमारी

महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुफस्सिल थाना पुलिस ने तुरंत सदर SDPO विवेक दीप को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी (Raid) की।

तलाशी के दौरान महिला द्वारा बताए गए स्थान पर, यानी बिस्तर के नीचे से गोल्डन रंग का देसी कट्टा बरामद किया गया।

आरोपी को मौके से किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से ही आरोपी रमेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया। वह स्वर्गीय शंकर पासवान का पुत्र है।

पूछताछ के दौरान आरोपी हथियार रखने से जुड़ा कोई वैध लाइसेंस या सही जवाब नहीं दे सका। इसके बाद उसे थाने लाया गया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

पीड़िता ने बताई अपनी पीड़ा

सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति लंबे समय से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता आ रहा था।

घरेलू विवाद के दौरान कई बार स्थिति इतनी बिगड़ जाती थी कि उसे अपनी जान का खतरा महसूस होने लगता था। घर में हथियार होने की जानकारी से उसका डर और बढ़ गया, इसलिए उसने पुलिस से सहायता लेने का फैसला किया।

पुलिस का बयान और आगे की कार्रवाई

मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि पत्नी की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की गई।

तलाशी में अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ है और आरोपी के पास कोई लाइसेंस नहीं पाया गया। आरोपी के खिलाफ Arms X के तहत मामला दर्ज किया गया है।

साथ ही घरेलू हिंसा के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हथियार कहां से लाया गया और क्या आरोपी किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में शामिल रहा है।

Hot this week

Topics

हत्या के आरोपियों को झटका, कोर्ट ने जमानत से किया इनकार

Setback For Murder Accused: अपर न्यायायुक्त एके तिवारी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img