यहां से चलने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई के बदले रूट ; यात्रियों को अलर्ट

Indian Railways news: उत्तर भारत में तकनीकी कारणों के चलते रेलवे संचालन पर व्यापक असर पड़ा है। इसका प्रभाव टाटानगर और South Eastern Railway से जुड़ी कई महत्वपूर्ण ट्रेनों पर देखने को मिल रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को संभावित असुविधा के प्रति सचेत करते हुए यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

टाटानगर-जम्मू तवी ट्रेनों का बदला रूट

टाटानगर और जम्मू तवी के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। ट्रेन संख्या 18101 टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस 29 मई, 31 मई और 3 जून 2026 को अपने तय रूट की जगह खुर्जा, मेरठ सिटी, सहारनपुर और अंबाला कैंट होते हुए चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 18102 जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस 30 मई, 1 जून और 3 जून को बदले हुए मार्ग से संचालित होगी। संबलपुर-जम्मू तवी सेवा भी इन तिथियों के आसपास परिवर्तित रूट से चलाई जाएगी।

कई ट्रेनें रद्द, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट

रेलवे के अनुसार झारग्राम-धनबाद मेमू एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18019 और 18020) को 22 मार्च 2026 को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। वहीं खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18035 और 18036) को उसी दिन आद्रा स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। यानी ये ट्रेनें आद्रा और हटिया के बीच नहीं चलेंगी और वहीं से वापस लौटेंगी।

टाटानगर-हटिया ट्रेन का भी बदला मार्ग

टाटानगर से हटिया जाने वाली ट्रेन संख्या 18601 के रूट में भी 22 मार्च को बदलाव किया गया है। यह ट्रेन सामान्य रूप से पुरुलिया और कोटशिला होकर चलती है, लेकिन उस दिन इसे चांडिल, गोंडाबिहार और मुरी के रास्ते चलाया जाएगा।

यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने इस असुविधा के लिए खेद जताया है और यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ केंद्र से अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img