MLA Anant Singh Came out of jail after Four Months ; पटना में जदयू के विधायक अनंत सिंह चार महीने बाद सोमवार शाम बेऊर जेल से रिहा हो गए। जेल से बाहर निकलते ही उनके समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की और पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की।
इसके बाद अनंत सिंह अपनी Land Cruiser car से अपने आवास के लिए रवाना हो गए, जहां पहले से ही सैकड़ों समर्थक उनके स्वागत के लिए मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अनंत सिंह जेल में बंद थे। हालांकि, पटना हाईकोर्ट ने उन्हें इस मामले में जमानत दे दी है।
24 मार्च को होगा रोड शो
रिहाई के बाद तय कार्यक्रम के अनुसार अनंत सिंह 24 मार्च को पटना स्थित अपने आवास से मोकामा के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वह बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के सबनीमाँ से लेकर मोकामा के बाहापर तक करीब 50 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो करेंगे।
रास्ते में कई जगहों पर समर्थक उनका स्वागत करेंगे। चर्चा है कि वह लखीसराय जिले के बड़हिया स्थित महारानी स्थान मंदिर में पूजा-अर्चना भी कर सकते हैं।
लल्लू मुखिया से अलगाव की चर्चा
जानकारी के अनुसार रोड शो के दौरान मेकरा और लेमुआबाद गांव में कम भीड़ रहने की संभावना है। यह क्षेत्र यादव बहुल माना जाता है, जहां लल्लू मुखिया के समर्थक अधिक हैं।
बताया जाता है कि लल्लू मुखिया पहले अनंत सिंह के करीबी थे, लेकिन Lok Sabha elections के बाद दोनों के बीच दूरी बढ़ गई। फिलहाल लल्लू मुखिया एक हत्या मामले में भागलपुर जेल में बंद हैं।
भव्य भोज का भी आयोजन
रोड शो के बाद रामपुर डुमरा में एक बड़े भोज का आयोजन किया जाएगा। खबर है कि इसके लिए करीब तीन लाख रसगुल्ले तैयार किए जा रहे हैं और लगभग दस हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह है और जगह-जगह फूल-माला व ढोल-नगाड़ों की तैयारी की जा रही है। पूरा इलाका फिलहाल जश्न के माहौल में डूबा हुआ है।
