MLAs will Get 3 tickets for Every IPL Match : कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने कर्नाटक के विधायकों को हर IPL मैच के लिए तीन-तीन टिकट देने का फैसला किया है। यह जानकारी राज्य के उपमुख्यमंत्री D.K. Shivakumar ने दी।
सोमवार को KSCA के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद, सचिव विनय, DNA MD वेंकट, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के CEO राजेश मेनन सहित अन्य पदाधिकारियों ने शिवकुमार के सदाशिवनगर स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की।
बैठक के बाद शिवकुमार ने बताया कि पहले उन्होंने सिर्फ दो टिकट देने का अनुरोध किया था, लेकिन अब KSCA हर IPL मैच के लिए तीन टिकट देने पर सहमत हो गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए विधायकों को दो टिकट मुफ्त मिलेंगे, जबकि दो टिकट उन्हें पैसे देकर खरीदने होंगे। जो विधायक टिकट खरीदना चाहते हैं, वे विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय को पत्र लिखकर प्राथमिकता के आधार पर टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
विधायकों के लिए अलग Gallery बनाने के सवाल पर शिवकुमार ने कहा कि वह इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका अनुरोध केवल स्थानीय मैचों के लिए तीन सीटों तक सीमित था।
इसके अलावा, शिवकुमार ने Stadium की क्षमता बढ़ाने पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि लगभग 20,000 नई सीटें जोड़ने पर विचार किया जा रहा है।
इसके लिए नई जगहों की पहचान की जा रही है और संबंधित अधिकारियों से बातचीत भी की गई है। KSCA को इस संबंध में प्रस्ताव सरकार को देने के लिए कहा गया है, जिस पर विचार करने के बाद आवश्यक अनुमति दी जाएगी।
