हजारीबाग में 12 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुम्भा गांव में एक 12 साल की बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

क्या हुआ उस रात?

मंगलवार की रात बच्ची मंगला जुलूस देखने के लिए घर से निकली थी। रात बीतती गई, लेकिन वो घर नहीं लौटी। परिवार वाले रात भर उसे ढूंढते रहे। बुधवार की सुबह गांव के एक मैदान में बने गड्ढे से उसका खून से लथपथ शव मिला। दरिंदों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया था।

हाईकोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

इस जघन्य घटना को झारखंड हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने इस मामले को स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका (PIL) के रूप में दर्ज किया है। कोर्ट ने राज्य के डीजीपी, गृह सचिव और हजारीबाग के एसएसपी को इस मामले में पक्षकार बनाया है। साथ ही हजारीबाग SP को निर्देश दिया गया है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Also Read : असम-बंगाल छोड़ राहुल गांधी का केरल पर फोकस क्यों

Also Read : हजारीबाग कांड पर भाजपा का विरोध तेज, बंद और आंदोलन का ऐलान

Hot this week

महावीर जयंती पर भी खुलेंगे रांची नगर निगम के जन सुविधा केंद्र

Ranchi Municipal Corporation: भगवान महावीर जयंती के अवसर पर...

असम में चुनावी गर्मी तेज, CM हिमंता बोले — BJP की प्रचंड जीत तय

Assam Election News: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img