Tragic Death of Senior BJP Leader : रांची-मेदिनीनगर मुख्य सड़क पर मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में BJP के वरिष्ठ नेता 70 वर्षीय लवनाथ शाही की मौत हो गई।
Auto से उतरते वक्त अचानक गाड़ी आगे बढ़ गई और वे सड़क पर गिर पड़े। गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, लवनाथ शाही दोपहर में चान्हो से ऑटो में बैठकर अपने घर पकरियो लौट रहे थे।
पकरियो पेट्रोल पंप के पास जैसे ही उन्होंने उतरने के लिए एक पैर सड़क पर रखा, Auto चालक ने अचानक गाड़ी आगे बढ़ा दी। संतुलन बिगड़ने से वे सड़क पर गिर गए और बुरी तरह घायल हो गए।
अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाया और मांडर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। हालांकि डॉक्टरों तक पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम गईं। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई।
BJP नेताओं में शोक की लहर
लवनाथ शाही के निधन पर भाजपा नेताओं ने गहरा दुख जताया है।
सन्नी टोप्पो, सतीश शाह, चंदन गुप्ता, बबलू गोप, पुरंजय महतो, रहमान अंसारी, मुकेश प्रसाद, राजनाथ सिंह और रामबालक ठाकुर सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने कहा कि उनका जाना पार्टी और क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है।

