Ranchi University: Ranchi University ने अपने विवि विभागों और अंगीभूत कॉलेजों (अल्पसंख्यक कॉलेज सहित) के शिक्षकों से पदोन्नति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह प्रक्रिया करियर एडवांसमेंट स्कीम (CAS) 2018 के तहत संचालित की जा रही है, जो 7 अगस्त 2021 से प्रभावी है।
किन शिक्षकों को मिलेगा मौका
जारी अधिसूचना के अनुसार, वे शिक्षक जो 21 मार्च 2026 तक निर्धारित योग्यता पूरी कर रहे हैं, आवेदन के पात्र होंगे। इसके तहत सहायक प्राध्यापक (स्टेज-1 से स्टेज-2, AGP 6000 से 7000) और एसोसिएट प्रोफेसर (स्टेज-4 से प्रोफेसर स्टेज-5, AGP 9000 से 10000) के पदों पर पदोन्नति दी जाएगी।
आवेदन से पहले नियमावली पढ़ना जरूरी
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी आवेदक आवेदन करने से पहले संबंधित नियमावली का अवलोकन जरूर करें। आवेदन के साथ सभी आवश्यक स्वप्रमाणित दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा।
दो प्रतियों में जमा करना होगा आवेदन
आवेदन की दो प्रतियां जमा करनी होंगी। इसमें एक सॉफ्ट कॉपी (PDF) और एक हार्ड कॉपी शामिल है। एक प्रति रजिस्ट्रार को निर्धारित माध्यम से भेजनी होगी, जबकि दूसरी प्रति निदेशक, कंप्यूटर केंद्र, केंद्रीय पुस्तकालय, मोरहाबादी को अग्रिम रूप से ईमेल करनी होगी।
6 अप्रैल है अंतिम तिथि
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि अधूरे या आवश्यक दस्तावेजों के बिना प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
वेबसाइट से डाउनलोड करें फॉर्म
इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन प्रपत्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन जमा कर सकते हैं।

