पाकुड़ में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Youth Dies after Falling From Train: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। यह घटना दादपुर और तिलभिट्टा के बीच हुई।

मिली जानकारी के अनुसार अप कंचनजंगा एक्सप्रेस (13177) से रेल खंभा संख्या 159/29-31 के पास युवक गिर गया।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय विष्णु गोंड के रूप में हुई है। वह असम के करबी आंगलोंग जिले के बारपाथर थाना क्षेत्र के तिंग बस्ती गांव का रहने वाला था।

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। बताया गया कि जहां शव मिला, वहां तक पहुंचने के लिए करीब दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।

आरपीएफ ने तुरंत जीआरपी और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Hot this week

कांके थाना प्रभारी निलंबित, बढ़ते अपराध और जमीन विवाद बना कारण

Kanke Police Station in-Charge suspended: राजधानी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था...

Topics

कांके थाना प्रभारी निलंबित, बढ़ते अपराध और जमीन विवाद बना कारण

Kanke Police Station in-Charge suspended: राजधानी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था...

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img